खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज फिलहाल अगले कुछ समय तक टल गयी हैं,  इस फिल्म के निर्माता को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान इस मामले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं से केंद्र के फैसले का इंतजार करने को कहा है. जो आगामी बुधवार को ‘उदयपुर फाइल्स' फिल्म के खिलाफ आपत्तियां सुनेगा. फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर' की रिलीज़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़े मामले पर आज सुनवाई करते हुए निर्माताओं से केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' के खिलाफ आपत्तियों पर सुनवाई कर रही केंद्र की समिति से भी इस मामले पर तुरंत फैसला लेने को कहा है। शीर्ष अदालत ने केंद्र की समिति से कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों का पक्ष भी सुनने को कहा है। 

टेलर कन्हैया लाल के जीवन पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' शुरू से ही विवादों में है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय फिल्म के लिए रिव्यू पैनल का गठन किया है। फिल्म निर्माता की ओर से कहा गया कि उनके पास सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र है, ऐसे में हाईकोर्ट को फिल्म की रिलीज में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का नाम पहले कुछ और था, जिसे बाद में बदलकर ‘उदयपुर फाइल्स' किया गया।

#SupremeCourtonUdaipurFiles ##SupremeCourt #UdaipurFiles #Entertainmentnews,