बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में विपक्षी दलों का चक्काजाम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा आहूत 'बिहार बंद' के समर्थन में बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहा है. बिहार बंद के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वामदल के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना में प्रदर्शन किया. सचिवालय हॉल्टर पर रेल पटरी पर वे बैठ गए. हालांकि पुलिस-प्रशासन ने समझाकर हटाने का प्रयास किया. बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए. पूरा भारत बंद करो का नारा लगाते नजर आए. एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार बंद पर कहा सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए क्योंकि कहा जाता है कि अगर सड़कें सुनी हो जाए तो संसद आवारा हो जाती है इसलिए सड़कों पर उतरना जरूरी है. बिहार बंद को लेकर राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन रोक दी। चक्काजाम कर NDA सरकार और चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की।
बिहार में आज इंडिया गठबंधन ने चक्काजाम का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरा विपक्ष आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार सुबह से ही राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामदल, विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वह केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रह हैं। बीते मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बंद को सफल बनाने को लेकर अपील की थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "9 जुलाई को पूरा बिहार बंद रहेगा! आप सभी साथी इस बंदी को सहयोग करें! वोटर लिस्ट में संशोधित नाम जोड़े जाने के क्रम में षड्यंत्रकारी नीति के विरुद्ध बंदी..!!
#BiharChakkaJam #BiharBandh #Biharnews #Congress #Rahulgandhi,







