महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट का वीडियो वायरल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शिंदे गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट का नोटों से भरे बैग के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री जी अपने घर के अंदर बेडरूम पर बैठे हुए हैं और सिगरेट पी रहे हैं, साथ ही उनके पास एक पैसों से भरा बैग रखा है, जिसमें रखे नोट साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा एक पालतू कुत्ता भी पास में ही है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंत्री संजय शिरसाट का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें संजय शिरसाट को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए और बगल में पैसे से भरा बैग रखा हुआ देखा जा रहा है. संजय राउत ने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा, ''इस रोमांचक वीडियो को आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भाई को देखना चाहिये. देश मे ये क्या चल रहा है. महाराष्ट्र के एक मंत्री का ये वीडियो बहुत कुछ कहता है.
#SanjayShirsatViralVideo,







