देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने साधु संतों का छद्म भेषधारण कर, ठगी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं नेहरूकालोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सडक किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की गई, तो अपने प्रोफेशन सम्बंध में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई सन्तोष जनक उत्तर नही दे पाये और न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाये, जिस पर एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से उक्त व्यक्तियों के विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिस पर उक्त सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से हिरासत में लेते हुए उन्हें 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सहसपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा 01 बाग्लादेशी नागरिक भी पुलिस की गिरफ्त में आया, जिसके विरूद्ध थाना सहसपुर पर विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एल0आई0यू0 तथा आई0बी0 की टीमों द्वारा बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

1-रूकन रकम उर्फ शाह आलम, पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 26 वर्ष *(बांग्लादेशी नागरिक)*

2- प्रदीप पुत्र श्री रकम सिंह, नि0 सुनहरी खडखडी थाना गागालेहडी जिला सहारनपुर उ0प्र0, उम्र- 60 वर्ष,

3- अजय चौहान पुत्र श्री राजाराम चौहान नि0 कल्याणपुर थाना बरबीगा सेखपुरा, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष

4- अनिल गिरी पुत्र श्री महेश गिरी, नि0 बीपीओ मुबारिकपुर तहसील अम्ब उना थाना मुबारिकपुर हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष,

5- मंगल सिंह पुत्र स्व0 जसवंत सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, गुरूद्वारा के पास, थाना कोतवाली नगर।

6- रोझा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग कांवली रोड, थाना कोतवाली नगर।

7- कोमल कुमार पुत्र जगनाथ प्रसाद, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश

8- अश्वनी कुमार पुत्र बाल किशन, निवार्सी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश

9- राजानाथ पुत्र नजीर नाथ, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र -70 वर्ष

10- रामकृष्ण पुत्र जयालाराम, निवासी कंसपुर शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा, उम्र-68 वर्ष

11- शौकी नाथ पुत्र इलमनाथ, निवासी खेड़ा बस्ती शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा उम्र 37 वर्ष

12- मदन सिंह सामंत पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम मटियानी पोस्ट ऑफिस मडूवा जिला चंपावत, हाल निवास - पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष,

13- राहुल जोशी पुत्र शिवकुमार जोशी, निवासी कालीदेवी मन्दिर, झालू थाना हल्दौर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल लोहियानगर, ब्रहमपुर, पटेलनगर

14- मो0 सलीम पुत्र मोइनुददीन सिददीकी, निवासी पिरान कलियर हरिद्वार, हाल पता सब्जी मंडी, पटेलनगर

15- शिनभु नाथ पुत्र छूटनाथ निवासी अलवर राजस्थान

16- सुगन योगी पुत्र लक्ष्मण निवासी अलवर राजस्थान

17- मोहन जोगी पुत्र चरण जी निवासी दौसा राजस्थान

18- नवल सिंह पुत्र चागू राम निवासी अलवर राजस्थान

19- भगवान सह पुत्र रामस्वरूप दौसा राजस्थान

20- हरिओम योगी पुत्र श्रवण नाथ निवासी दौसा

21- रामकुमार पुत्र पृथ्वीनाथ निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

22- गिरधारीलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजस्थान

23- अर्जुन दास पुत्र राखाल दास निवासी होरीयो तुला असम उम्र 40 वर्ष

24- काकू पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हरिद्वार टपरी बस्ती उम्र 35 वर्ष

25- सुरेश लाल पुत्र धर्म लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में ठगी करने, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, हाल के समय के दौरान प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य करते पकड़े गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ऐसे तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि ऐसे तत्वों के कारण न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि इस तरह का कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज भी समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं, जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हमारा प्रदेश देवभूमि है, यहां का जनमानस, निश्च्छल और सरल स्वभाव का है। इस कारण कुछ असामाजिक तत्व इसका लाभ उठाते हुए, साधु संतों का छद्म भेषधारण कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों की पहचान करते हुए, धरपकड़ के लिए ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।

-- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,