खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत में विमान सेवा देने वाली कंपनियों को अब अपने बोइंग 787 विमानों के फ्यूल स्विच की जांच करनी होगी.  यह जांच 21 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। डीजीसीए ने कहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, इन विमानों के ईंधन स्विच लॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी सामने आई है, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में एआई-171 के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच के रन से कटऑफ मोड में आने की बात कही गई, जिस वजह से यह विमान हादसा हुआ. अभी इस मामले की जांच चल रही है. DGCA ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को 21 जुलाई 2025 तक निरीक्षण कार्य पूरा करने और उसकी रिपोर्ट नियामक कार्यालय और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया है. DGCA ने साफ किया कि समयसीमा का कड़ाई से पालन अनिवार्य है.

#AhmedabadPlaneCrash #AICrashReport #DGCA ,