देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की अनोखी पहल, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा रविवार को 26 ई सी रोड पर हैल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन गया,  जिसमे क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया । लोगो में हेल्थकार्ड बनाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जैसा कि आप जानते है की स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से कार्ड धारक शरीर की विभिन्न जांचो का 6 माह तक निशुल्क लाभ ले सकता है। कार्ड धारक हेतु (CBC,LFT,KFT,LIPID PROFILE,URINE R/E RBS,FBS,PPBS ) निशुल्क है। तथा अन्य जांच में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी ।

शिविर में संस्था के सदस्य मनीष नेगी ,सुमन बहुगुणा,भावना अग्रवाल,अनिल थापा, संजीत ठाकुर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।