देहरादून, खबर न्यू इंडिया: एंबुलेंस एसोसिएशन देहरादून के खाते में मानवीय कार्यों का एक और अंक । अगर जरूरतमंद और लाचार को समय पर मदद मिल जाये तो उसके लिए उससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता हैं, ऐसा ही एक वाक्या देहरादून में देखने को मिला हैं एंबुलेंस एसोसिएशन देहरादून आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया हैं,  कहते है ना डूबते को तिनके का सहारा इस कहावत को चरितार्थ कर दिया साथियों आपने। निर्धन के घर निधन पहाड़ सी व्यथा पर ऊपर वाला किसी न किसी रूप में भी मदद करता हैं। एसोसिएशन के सचिव अनिल थापा भाई ने एक बेटे और एक भाई का फर्ज अदा कर दिया एसोसिएशन का एक और सदस्य साजिद भाई ने भी सहयोग में भाई का फर्ज अदा कर दिखा दिया इंसान ही इंसान के काम आता है। ऐसा भाव ऐसी कर्मठता आपसे जोड़े रखती है।आपको दिल से धन्यवाद साथियों। उस परिवार को ईश्वर इस विकट घड़ी से लड़ने की शक्ति दे।