इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली की, डेढ़ घंटे से भी अधिक लंबे अपने भाषण में इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान में सरकार बदलने के लिए विदेशी धन के जरिये कोशिश की जा रही है. हमारे लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ज्यादातर लोग इससे अनजान हैं लेकिन कुछ लोग हमारे खिलाफ इस धन का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा हम जानते हैं कि हम पर दबाव बनने के लिए क्या कोशिश की जा रही है. हमें लिखित में धमकी दी गई है लेकिन हम राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेंगे. इमरान खान ने कहा कि हम किसी की भी गुलामी स्वीकार नहीं करेंगे. हम दुनिया में सभी से दोस्ती रखेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि, वह जानते हैं कि उनकी सरकार को कौन गिराने की कोशिश कर रहा है. बहुत सी बातें ऐसी हैं जिनका खुलासा जल्द ही सही समय पर किया जाएगा.