(न्यूज़ डेस्क) :  इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का 3 से 5 अप्रैल तक प्रस्तावित भारत का दौरा फिलहाल टाल दिया गया है. दरअसल यह फैसला उनके कोविड पॉजिटिव आने के बाद लिया गया है. नफ्ताली बेनेट की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को आई थी, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई. इसके बाद इस दौरे को टालने का फैसला किया गया. इस दौरे को टालने की पुष्टि भारत में इजराइल दूतावास ने भी की है. इजराइली पीएम का यह दौरा अब कब होगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. भारत में इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता मुहम्मद हैब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत यात्रा से कुछ दिन पहले पीएम बेनेट कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके दफ्तर ने बताया कि वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। वह घर पर पृथकवास में रहते हुए कामकाज करते रहेंगे।