(स्पोर्ट्स डेस्क): एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने लगातार 5 मैच जीतकर सुपर-4 राउंड में दबदबा बनाया और 28 सितंबर को फाइनल खेलने का रास्ता साफ किया. दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. ग्रुप स्टेज और सुपर-4 राउंड में टीम ने हर मैच में अपनी ताकत दिखाई है. 
बांग्लादेश की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली. शुभमन गिल 29 रन पर आउट हो गए. वहीं, अभिषेक की 75 रन की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 168 रन टांग दिए. हार्दिक ने भी अंत में 38 रन पारी खेलकर टीम को संभाला. जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। भारत अब 26 सितंबर को सुपर-4 में श्रीलंका से भिड़ेगी. हालांकि, श्रीलंका पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

#AsiaCup2025 #AsiaCup #BCCI #ICC #Cricketnews,