पेपर लीक मामले में सीएम योगी का बड़ा निर्देश
लखनऊ (न्यूज़ डेस्क)। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा 24 जिलों में निरस्त, पेपर लीक होने की वजह से हुई निरस्त, दोपहर 2 बजे से होनी थी परीक्षा। पेपर लीक मामले में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, सीएम योगी के कहा दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा दोषियों पर NSA लगाया जाएगा जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी पेपर लीक होने के मामले में बलिया के डीआईओएस को सस्पेंड कर दिया गया है। ACS माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। पेपर लीक मामले की जांच अब UP STF को सौंप दी गई है। शुरुआती जांच में बलिया से पेपर लीक होने की आशंका जताई गई है। ACS होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम एवं एसपी से पेपर लीक मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पेपर लीक की वजह से आज 24 जिलों में UP बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द-
1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,







