22 सितंबर से देशभर में जीएसटी की नई दरें होगी लागू
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 22 सितंबर से देशभर में जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी. जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद देशभर में खाने-पीने से लेकर तमाम चीजें सस्ती हो जाएंगी. कुछ कंपनियों ने जीएसटी दर कम होने का फायदा ग्राहकों को देने का ऐलान कर दिया है. आने वाले दिनों में कुछ और कंपनियों की तरफ से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम घटाने की तैयारी है. जीएसटी दरों को कम किये जाने के बाद सरकार की तरफ से लगातार नजर रखी जा रही है. सरकार की कोशिश है कि कंपनियां और दुकानदार जीएसटी का पूरा फायदा कस्टमर को दें. ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। इस परिवर्तन से आच्छादित समस्त वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी। इससे उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे वस्तुओं की मांग में वृद्धि होगी तथा व्यापार व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा।
#GST #Indianews,







