राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले जयंत चौधरी, कहा संगठन को किया जाएगा मजबूत
दिल्ली : राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ बैठक की। जिसमें लोकदल आगे के लिए रणनीति बना रहा है। जयंत चौधरी ने कहा की विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ता अपने को बिलकुल कमतर न आंके। पार्टी हर स्तर पर आने वाले समय में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जयंत चौधरी ने पार्टी नेताओं से कहा की आने वाले समय में यूपी में निकाय चुनाव के अलावा राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी मजबूती से लड़ा जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में, चौधरी जयंत ने दिल्ली में आयोजित बैठक में आगे की रणनीति बनाई। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व संगठन को लेकर चर्चा की गई।जयंत ने कहा की देश में आर्थिक संकट पर चिंता व्यक्त की। हर रोज डीज़ल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों पर वृद्धि हो रही है। गरीब व मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।सरकारी भर्तियों में अनियमितता से देश के प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु आयु सीमा में दो वर्ष की छूट एवं दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए जाने की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में अनशन पर बैठे छात्रों के संघर्ष में राष्ट्रीय लोकदल उनके साथ है। आंदोलनरत किसानों से वादे अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून को लागू करने की भी मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी नगर निकाय चुनाव व राजस्थान विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़ने की बात कही। इसके अलावा बैठक में मौजूदा विधायकों व पूर्व विधायकों के भी संगठन के साथ मिलकर काम करने पर बल दिया गया।







