खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत के मुख्य न्यायाधीश आर. गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. दरअसल, सीजेआई गवई 23 नवंबर को पद से मुक्त हो रहे हैं। वर्तमान सीजेआई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें CJI के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते हैं. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। वह 9 फरवरी, 2027 तक इस पद पर रहेंगे। न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया तय करने वाले ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर’ के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ और उपयुक्त न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। सीजेआई गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत हैं। 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत का न्यायपालिका में सर्वोच्च पद तक पहुंचना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रशासनिक कौशल को दर्शाता है. हिसार से ग्रेजुएट न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 1985 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट जाने से पहले उन्होंने हिसार जिला कोर्ट से अपना करियर शुरू किया था. 

#CJI #Indianews #suprimecourt #ChiefJustice ,