मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैय्या की पूजा अर्चना
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुखी संपन्न एवं खुशहाल जीवन की कामना की। छठ महापर्व भारत की उस महान संस्कृति का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसमें ढलते सूर्य के साथ ही उगते सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित किया जाता है, जो अपने आप में अनोखा अनुभव है। छठ पर्व की विशेषता है कि लोक आस्था का पर्व हर वर्ग और क्षेत्र के लोग अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाते हैं। आज पूरे देश में छठ पर्व पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews #Chhathpuja,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




