खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को चार वंदे भारत की सौगात दी हैं। यूपी के वाराणसी में शनिवार को पीएम मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। आज जिस तरह से भारत ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें एक मील का पत्थर बनने जा रही हैं। यह भारत के अलग-अलग शहरों के कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी. इसमें बनारस से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, एर्नाकुलम-बेंगलुरु, और फिरोजपुर से दिल्ली का रूट शामिल है. इन ट्रेनो के माध्यम से लोगों को सुविधाजनक सफर करने का अवसर मिलेगा और यात्रियों का घंटो समय बचेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क, सड़कों और नई व्यवस्थाओं के विस्तार से देश के हर हिस्से में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

#VandeBharatTrain #VaranasiNews #PMModiinVaranasi #PMModii #Indianews #UPNews,