महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना भारत
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने रविवार देर रात को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ऐतिहासिक वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है. महिला क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1973 में हुई थी और भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अब जाकर 52 साल में पहली बार पूरा हुआ है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है. खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और देश का तिरंगा गर्व से लहरा रहा था. वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को BCCI ने 51 करोड़ रुपए और ICC ने लगभग 40 करोड़ रुपये का इनाम दिया है.
#TeamIndiaChampion #TeamIndia #WomenInBlue #CWC25 #INDvSA #Champions,







