देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): महाराष्ट्र की राजनीति को करीब चार दशक तक अपने इशारों पर नचाने वाले शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की आज पुण्यतिथि है। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए युवा सेना के पदाधिकारियों ने एवं युवा सेना शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने रक्तदान किया।  सागर रघुवंशी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे जैसा न तो कोई था और शायद न कोई होगा प्रखर राष्ट्रवादी नेता और अद्वितीय वक्ता, हिन्दू हृदय सम्राट, बाला साहेब ठाकरे की आज पुण्यतिथि है। 17 नवंबर 2012 को मुंबई में उनका निधन हो गया था। एक समय था जब महाराष्ट्र की राजनीति में बाल ठाकरे की तूती बोलती थी। सीएम पद पर कोई भी बैठा हो लेकिन बाल ठाकरे अपना वर्चस्व हमेशा कायम रखते थे।  बालासाहेब अक्सर कहा करते थे कि शिवसेना कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना है। उनका निधन 12 नवंबर 2012 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। बालासाहेब ठाकरे का प्रशासन बेहद आकर्षक और राष्ट्रवादी रुख वाला था। वह हिंदुत्व के मुखर समर्थक थे। उन्होंने सभी हिंदुओं से भाषाई बाधा को तोड़कर एक साथ आने और एक हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की थी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हिंदू समाज के स्वाभिमान और आम जनता की आवाज़ को नई शक्ति दी थीं आज उनके स्मृतिदिन पर में उनको नमन करता हूँ, उन्होंने कहा की हम सब मिलकर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को पूरे उत्तराखंड में रखेंगे। महानगर महासचिव मनोज रावत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का राष्ट्रहित, समाज सेवा और मजबूत विचारधारा का जीवन-पथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी महानगर सचिव कुनाल कनोजिया सुमित थापा सागर राजपूत आयुष कुमार मनोज रावत आकाश रघुवंशी रवि कुमार जेस नीरज कुमार साकेत कुमार मोंटू अतुल प्रजापति विनय प्रजापति सन्नी सिंह मोनू कुमार आदि युवा शिव सैनिक मौजूद रहे। 

#shivsena #BalasahebThackeray #Dehradunnews #Uttarakhandnews,,