एक करोड़ का इनामी नक्सली मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा ढेर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मंगलवार यानि 18 नवंबर को देश के सबसे खतरनाक, 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा को सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ढेर कर दिया है.आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के ट्राय-जंक्शन के पास मारेदुमिल्ली के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे (राजक्का) समेत छह अन्य नक्सली भी मारे गए हैं. हिड़मा का मारा जाना ‘लाल आतंक' के ख़ात्मे की दिशा में एक अत्यंत निर्णायक मोड़ माना जा रहा है.
नक्सली नेता माडवी हिडमा और उनकी पत्नी सहित छह माओवादियों का एनकाउंटर किया गया है। ये अभियान 18 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में हुआ। माडवी हिडमा एक करोड़ का इनामी था। पुलिस मुठभेड़ में, सीसीएम के दक्षिण बस्तर बटालियन के सदस्य हिडमा और उनकी पत्नी के अलावा, सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच चार अन्य सुरक्षा गार्डों को भी मार गिराया गया। हिडमा की पत्नी और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मारे गए। 45 साल के माडवी हिडमा पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। माडवी हिडमा कई हाई-प्रोफाइल हमलों से जुड़ा था, वो दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था।
#MadviHidma #indianews #MadviHidmaEncounter,







