देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : विकास परिषद (BVP) एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी, जिसका उद्देश्य "स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत" के लक्ष्य के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और समाज सेवा के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास में योगदान करना है। यह सेवा और संस्कार के मुख्य सिद्धांतों पर काम करती है। सेवा के अंर्तगत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच , दिव्यांग शिविर, ब्लड डोनेशन शिविरो का आयोजन के साथ शाखाये विभिन्न सेवा के कार्य करती रहती है। आजकल पूरे भारत मे सेवा का कार्यक्रम एनीमिया मुक्त भारत चल रहा है। परिषद राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना शामिल है, जिसमें 1500 से ज्यादा शाखाएँ और लाखों सदस्य है। 10 जुलाई 1963 को स्थापित परिषद की दूसरी शाखा देहरादून है। अन्य राज्यो में परिषद के स्थायी प्रकल्प जैसे धर्मार्थ हॉस्पिटल, पैथोलॉजी लैब अन्य स्थायी प्रकल्प चल रहे है और उत्तराखंड पश्चिम प्रान्त काफी समय से स्थापित करने का प्रयास कर रहा था। आज वो प्रयास भी सफल हुआ जब प्रान्तीय संरक्षक, समाज सेवी एवँ विकास रत्न अर्जुन दास भारद्वाज निवासी हाथी बड़कला देहरादून ने अपनी सेलाकुई में स्थित 2.45 बीघा भूमि भारत विकास परिषद को दान देने का निश्चय किया जहाँ गरीबो के लिये धर्मार्थ हॉस्पिटल बनेगा।  इस कार्य हेतु भारत विकास परिषद-जगदम्बा चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया जिसका रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय वित्त सचिव श्री महेश बाबू गुप्ता एवँ ट्रस्ट के चुने गए महासचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा के हस्ताक्षर से हुआ। काफी कानूनी प्रक्रिया के बाद विकास नगर सब रजिस्ट्रार में अर्जुन दास भारद्वाज उपहारदेता एवँ ट्रस्ट के महासचिव के द्वारा उपहार डीड का पंजीकरण हो गया। पंजीकरण के समय ट्रस्ट के चेयरमैन बृज प्रकाश गुप्ता हरिद्वार, वाईस चेयरमैन डॉ रविन्द्र कपूर मालिक कपूर हॉस्पिटल मंगलोर,रुड़की एवँ सचिव शैलेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।
 रेजिस्ट्रेशन के पश्चात ट्रस्ट के महासचिव ने मीडिया को अवगत कराया कि शीघ्र ही ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी के बैठक आयोजित की जायेगी। हॉस्पिटल का नक्शा निर्मित कर एमडीडीए से स्वीकृति कराकर एवँ विभिन्न कमेटी गठित कर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। ट्रस्ट प्राथमिकता अति शीघ्र हॉस्पिटल का ग्राउंड लेवल का निर्माण कर ओ पी डी एवँ पैथोलॉजी आरम्भ करना है जिससे सेलाकुई इंडस्ट्रियल सिटी में रह रहे हजारों मजदूर उनके परिवार एवँ आस पास के ग्रामीण भारत विकास परिषद के धर्मार्थ हॉस्पिटल से स्वास्थ्य लाभ ले सके। आपकी जानकारी हेतु सी एम आई हॉस्पिटल के पद्मश्री डॉ आर के जैन संरक्षक है अतः उनके एवँ वाईस चेयरमैन डॉ रविन्द्र कपूर के दिशा निर्देश से सुलभ एवँ आधुनिक स्वास्थ्य सेवा देने का ट्रस्ट का उद्देश्य है।

#BVP #Dehradunnews #Uttarakhandnews,