(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया.  टॉस हारकर पहले खेलने के बाद पंजाब किंग्स की टीम 137 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. हालांकि, इसके बाद उसने केकेआर के एक समय सात ओवर में 51 रनों पर चार विकेट गिरा दिए थे. लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलकर केकेआर को जीत दिला दी. कोलकाता नाइट राइडर्स की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे आंद्रे रसेल. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और आठ छक्के निकले. उनके साथ सैम बिलिंग्स भी 24 रनों पर नाबाद लौटे. बिलिंग्स के बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला.  पंजाब से मिले 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही थी.

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test, #ipl2022,