अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे सकते हैं चाचा शिवपाल यादव !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सियासी गलियारों में चर्चा है कि शिवपाल यादव अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना और उनको फॉलो, इसके संकेत भी माने जा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव के इस कदम से एक बार फिर से राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले चर्चा थी कि शिवपाल यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुकाकात की, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। शिवपाल यादव ट्विटर पर कुल 12 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अखिलेश यादव, आदित्य यादव, राहुल गांधी, पीएम मोदी, दिनेश शर्मा, दलाई लामा समेत कुछ अन्य शामिल हैं. पुरानी बातों को भुलाकर शिवपाल यादव विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश के साथ आए। उन्हें उम्मीद थी कि अखिलेश उनको व उनकी पार्टी को पूरा सम्मान देंगे। यहां पर भी शिवपाल को निराशा ही हाथ लगी। अखिलेश ने उनकी पार्टी के एक भी नेता को टिकट न दी। इसके बाद भी शिवपाल अखिलेश के साथ रहे। फिर चुनाव परिणाम के बाद बुलाई गई बैठक में न्योता न मिलने से शिवपाल के दिल का दर्द छलक आया।






