राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिजनौर सांसद चंदन चौहान को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिजनौर सांसद चंदन चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर एआई प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज के समय में नीति-निर्माताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद जरूरी है। उन्होंने एआई को भारत की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति का मजबूत आधार बताया।
सांसद चंदन चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया की आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे 'एआई' जैसे उभरते विषय को समझने का सुनहरा अवसर मिला। मैंने भी एआई का कोर्स किया और मुझे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जो की मेरे लिए गर्व की बात हैं ।
आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे 'एआई' जैसे उभरते विषय को समझने का सुनहरा अवसर मिला। मैंने भी एआई का कोर्स किया और मुझे माननीय President of India श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । pic.twitter.com/4JlkIAxNH5
— Chandan Chauhan (@ChandanChauhanS) January 1, 2026
#PresidentDraupadi Murmu #President #Indianews,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




