मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म
(बॉलीवुड डेस्क) : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अब माँ बन चुकी है और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। भारती सिंह के माँ बनने की खबर सामने आते ही फैंस एवं सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं । गौरतलब है कि भारती सिंह ने पिछले साल दिसंबर में फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। भारती सिंह ने 3 दिसंबर, 2017 को स्क्रीनराइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी । दोनों अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और कई कार्यक्रमों में साथ काम भी करते हैं। भारती और हर्ष अब अपने पहले बच्चे के माता -पिता बन गए हैं और दोनों काफी खुश और उत्साहित हैं।
#bollywood, #bollywoodnews, #bollywoodmovies, #indiancinema, #bollywoodsongs, #hindicinema, #indianactress, #movie2022, #thekashmirfiles,,,







