सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर जताया दुःख
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता अजित पवार जी केे निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए अजित पवार ने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस हादसे में दिवंगत सभी लोगों की पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 28, 2026
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।
ईश्वर से प्रार्थना… pic.twitter.com/pnDci8vbNU
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




