सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




