देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को ग्राम लोअर कुल्लू पानी के बहुउद्देशीय भवन में रामरति आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें विशेष सहयोग बिग ऑप्टिकल वर्ल्ड तिलक रोड देहरादून का रहा ग्राम प्रधान श्रीमती अंजू तोमर ने बताया की नेत्र शिविर का लाभ उठाने गांव के कई लोग आए और लगभग 60 लोगों ने इसका लाभ उठाया उपस्थिति में उप प्रधान ज्ञान बहादुर वार्ड मेंबर अभिषेक कुकरेती समाज सेविक आकाश जोशी आदि रहे.