उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन पर सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।
#VicePresidentCPRadhakrishnan #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




