खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया हैं, मतदान का समय सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा. अंतिम समय तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 5 बजे तक 89.99 फीसदी मतदान हुआ है। राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ . पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान कई जगह झड़प और संघर्ष हुआ. बंगाल की जनता ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दूसरे चरण में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी। चुनाव आयोग की ओर से आंकड़े जारी किए जाने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है। 

#WestBengalVoting #indianews #WestBengal,