देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गये, बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किन्नरों के लिए अधिकतम बधाई तय करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इस दौरान सभी पार्षदों ने इस पर अपनी-अपनी बात रखी। बाद में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके तहत अब नगर निगम देहरादून में 5100 रुपये से अधिक बधाई नहीं मांगी जाएगी। इसके संबंध में नगर निगम की ओर से देहरादून में प्रचार-प्रसार किया जाएगा और साथ पुलिस-प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।  इससे ज्यादा रकम मांगने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, और यह निर्णय शहर में बढ़ रही जबरन वसूली की शिकायतों के बाद लिया गया है।बता दें कि यह प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी. इसके अलावा पर्यावरण मित्रों यानी सफाई कर्मियों का मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की गई. बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए प्रतिदिन करने का प्रस्ताव भी पास हुआ.

#dehradunnagarnigam #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,