बंगाल के सीएम बने शुभेंदु, पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया दंडवत प्रणाम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा की पश्चिम बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनी है. आज शुभेंदु अधिकारी राज्य के नये मुखिया बने हैं. उनके साथ दिलीप घोष-अग्निमित्रा पॉल समेत 5 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी।
इस शपथग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने मंच से जनता को दंडवत प्रणाम किया है, पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को नमन किया. शपथ ग्रहण मंच पर घुटनों के बल बैठते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भरपूर प्रेम और आशीर्वाद देने के लिए बंगाल की जनता का भावुक तरीके से आभार जताया. पीएम मोदी का यह अंदाज देखते ही समारोह में मौजूद लाखों की भीड़ उत्साहित हो उठी और मोदी-मोदी के नारों से पूरा माहौल गूंज गया. पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी समर्थक इसे बंगाल की जनता के प्रति सम्मान और ऐतिहासिक जनादेश को प्रणाम बताकर शेयर कर रहे हैं. बंगाल के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. जिस बंगाल पर कभी बाम दलों और टीएमसी का कब्जा रहा वहां अब भगवा फहरा दिया गया है. पहली बार बीजेपी बंगाल में सत्ता में आई है.
#BengalOathCeremony #BengalNews #PMModi #indianews,,,







