सपा नेता आजम खां को जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने किया गिरफ्तार
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सपा नेता आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। आज ईडी ने उन्हें गाजियाबाद में सीबीआई कोर्ट में नम्बर-1 अवनीश पांडे के कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दरअसल आजम खान को ईडी ने रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसको लेकर जेल के बाहर काफी विरोध भी देखने को मिला था. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।
# UttarPradesh #UPNews #UP #Lucknow,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




