माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के महंत बने शुभम गोस्वामी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार 10 मई को माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में हुए सादा समारोह में श्री शुभम गोस्वामी जी कों मंदिर का दशम महंत विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद घोषित किया गया सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शेलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल, अनूप जी ने किये, महंत शुभम गोस्वामी जी एक बहुत ही मिलनसार, एवं सभी को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते है
श्री शुभम गोस्वामी जी का जन्म 24 अक्टूबर 1993 को हुआ, इन्होंने बी टेक एमबीए तक पढ़ाई की है, महंत श्री शुभम गोस्वामी जी स्वर्गीय नवम महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के सुपुत्र है, महंत रमन जी का देवलोक गमन 29 अप्रैल 2026 को हो गया था, उनकीश्रद्धांजलि सभा हरिद्वार रोड पर आयोजित की गई थी, हजारों की संख्या में भक्त जन उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुचें, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने अपने शोक संदेश में महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की , इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, कांग्रेस नेता सूर् कांत दशमाना, गरिमा दासोनी, वैभव वालिया, सिदार्थ अग्रवाल दिनेश अग्रवाल विनय गोयल अजय सूद सुनील उनियाल गामा शिवम गोयल अमित कर्णवाल एव मंदिर सेवा दल के सदस्य व हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






