नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। एनटीए ने यह निर्णय केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया है, ताकि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखा जा सके. यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। हालांकि पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। एनटीए ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा.
मामले की जांच अब CBI करेगी और छात्रों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है. आपको बताते दें कि राजस्थान समेत कुछ राज्यों में गेस पेपर के करीब 125 सवाल नीट पेपर से हूबहू मैच कर रहे थे जिसके बाद परीक्षा की सत्यता पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. मई 2026 परीक्षा चक्र का पूरा डेटा- जिसमें उम्मीदवारों की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र शामिल हैं, जैसे का तैसा रखा जाएगा. इसके अलावा, किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहले से जमा परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा. NEET (UG) 2026 परीक्षा में इस बार देशभर से करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
#NEETUG2026 #NEETUG #NEET,







