खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े सियासी परिवार से आने के बावजूद प्रतीक की रुचि राजनीति में नहीं रही, बल्कि वे बिजनेसमैन बने. प्रतीक यादव रियल एस्टेट से भी जुड़े थे. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।  यह बीमारी फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है। उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है। वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था।भतीजे प्रतीक यादव की मौत पर शिवपाल सिंह यादव की बड़ी प्रतिक्रिया आई है. शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रतीक का निधन अत्यंत दुःखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि." प्रतीक यादव की मौत पर यूपी बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं. प्रतीक यादव के निधन से सियासी महकमे में शोक की लहर है. 

#PrateekYadavDeath #PrateekYadavDeath #PrateekYadav #UpNews #Lucknownews,