बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपनी शादी की खास तस्वीर शेयर की
(बॉलीवुड डेस्क) : आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने खास पोस्ट शेयर किया है. सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं.उन्होंने अपनी शादी की खास तस्वीर शेयर की है. सनी और डेनियल की शादी में 50 से भी कम गेस्ट आए थे. उन्होंने शादी में आए गेस्ट से मिले लिफाफे से अपने बिल भरे थे. सनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के साथ ये खास बात बताई है. सनी लियोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शादी को 11 साल हो गए. एक समय था जब हमारे पास पैसे नहीं थे, 50 से कम गेस्ट आए थे, हम शादी के लिफाफे में मिले पैसों से रिसेप्शन के पैसे दे रहे थे. फ्लावर का अरेंजमेंट गलत हो गया था, सनी के इस पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो में सनी रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही है.







