पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन !
पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन है. आज नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान की सरकार रहेगी या नहीं, ये वोटिंग के बाद तय होगा. रात 8 बजे वोटिंग हो सकती है. पाक संसद में कुल सांसदों की संख्या 342 है. इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट हासिल करने होंगे. पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए नेशनल असेंबली का सत्र स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शुरू हुआ.लेकिन देर शाम तक पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराए जाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की गई है, ऐसे में मतदान होगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है.







