खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है, राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, 18 जून को द्विवार्षिक चुनावों के लिए मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग 1 जून को नोटिफिकेशन जारी करेगा. 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रखी गई है. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

#RajyaSabhaElection #RajyaSabha #Electionnews,