युवा सेना उत्तराखंड ने राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव एवं लोकप्रिय युवा नेता शिवसेना के मजबूत स्तंभ अभिजीत अडसूल साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर युवा सेना उत्तराखंड द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर अभिजीत अडसूल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात प्रसिद्ध माता मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर युवा सेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी जी ने कहा कि शिव सेना के बब्बर शेर यूवाओ के दिलो की धड़कन कैप्टन अभिजीत अडसूल का संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा शक्ति निरंतर आगे बढ़ रही है तथा संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।
वहीं युवा सेना उत्तराखंड प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी ने कहा कि अडसूल ने हमेशा युवाओं को समाजसेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और सकारात्मक सोच हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का हौसला देती है।
युवा सेना उत्तराखंड ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अभिजीत सिंह अडसूल निरंतर इसी प्रकार संगठन एवं समाज की सेवा करते रहें तथा उनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को मिलता रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे मंजीत भट्ट, शिवम् गुप्ता ,राजीव, मनोज रावत, आयुष पासवान, दीपक धीमान, आकाश रघुवंशी, शौर्य, आरव, सुमित, अंश,आकर्ष,कबीर, शिव कुमार,विशाल पाल, शिवा ठाकुर,आदि युवा सैनिक मौजूद रहे।
#shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,,






