खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है.  पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों ने खुदरा ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। निजी वाहन चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ सकता है। इसका असर सब्जियों, फल, दूध और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। 

वही कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं, जबकि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पिछले 9 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं. आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया.'

#Petrol-Diesel Price Hike #indianews #petrolPrice,