खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है.   सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए। तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।  मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक आज यानी 28 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. दोपहर 3 बजे वह राज्यपाल के ऑफिस जाकर इस्तीफा सौंपेंगे. और उनकी जगह डीके शिवकुमार को अगला सीएम बनाया जा सकता है। 
कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा चल रही थी. माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने सत्ता संतुलन और संगठनात्मक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बदलाव का फैसला किया है. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है. 

#KarnatakaCMNews #Congress #indianews,