उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का सीएम धामी ने किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका स्वागत करने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक मुख्य चौराहों और स्थान पर जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फूल मालाओं से स्वागत करने की के लिए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#nitinNavin #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,





