यूपी होमगार्ड परीक्षा का परिणाम सितंबर में होगा घोषित
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होम गार्ड्स विभाग की समीक्षा के दौरान पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने जवानों को सीपीआर और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड संगठन प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसको अधिक सक्षम, प्रशिक्षित, तकनीकी दक्ष और आधुनिक बनाना चाहिए। पुलिस व होमगार्ड का जवान समाज का फर्स्ट रिस्पांडर होता है। किसी भी घटना में पीड़ित के पास सबसे पहले यही पहुंचते हैं, इसलिए इन्हें सीपीआर व फर्स्ट एड की अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग दी जाए और गोल्डन ऑवर के महत्व के बारे में भी बताया जाए। वर्दी और ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती समीक्षा में बताया गया कि सरकार ने होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। बैठक में बताया गया कि 3812 होमगार्डों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। वहीं 1,091 स्वयंसेवकों को अग्नि बचाव तथा 425 को बाढ़ बचाव कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
सितंबर 2026 में आएगा 41 हजार से अधिक होम गार्ड्स भर्ती का फाइनल रिजल्ट होम गार्ड्स विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को जारी की गई नई मार्गदर्शिका के तहत 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल 2026 में लिखित परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा चुकी है. इस भर्ती का अंतिम (फाइनल) परिणाम सितंबर 2026 में घोषित करने की तैयारी है. चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के प्रशिक्षण संस्थानों में 90 दिनों का कड़ा आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा.
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







