वैभव सूर्यवंशी नेआईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप सहित जीते ढेरों इनाम
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2026 का समापन हो गया लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी चेहरे पर ध्यान केंद्रित रहा तो वह राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव सूर्यवंशी को कुल 5 अवॉर्ड मिले. इन अवॉर्ड्स में इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर शामिल रहा. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिसमें टाटा सिएरा कार भी शामिल रही. 15 साल का 'वंडरकिड' अब भारत में क्रिकेट की दुनिया का नया सुपरस्टार बन गया है. इस युवा खिलाड़ी के लिए यह सिर्फ दूसरा ही सीजन था, अपने दूसरे सीजन में ही अपनी बल्लेबाजी से सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया .सूर्यवंशी ने 'ऑरेंज कैप' का खिताब अपने नाम किया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में कुल 776 रन बनाए हैं, आईपीएल 2026 में 750 से ज्यादा रन बनाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज बने.
इस 15 साल के खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है..ऑरेंज कैप जीती, 'सीज़न का उभरता हुआ खिलाड़ी' और 'सबसे कीमती खिलाड़ी' का खिताब जीता, सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट दर्ज किया, एक सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, और दो नॉकआउट मैचों में 96 और 97 रनों की यादगार पारिया खेलीं.
वैभव सर्यवंशी के सभी अवॉर्ड
- ऑरेंज कैप - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) - वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
- सुपर सिक्स अवॉर्ड - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (टाटा सिएरा कार)
15 साल के वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 48.50 की औसत और 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन स्कोर किए. इस दौरान वैभव के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वैभव सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने. इस सीजन में वैभव के बल्ले से जो रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं वह किसी करिश्मा से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन को अपने नाम 72 छक्कों के साथ खत्म किया, और टूर्नामेंट के एक ही सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने आईपीएल 2012 में क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड (59 छक्के) को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया.
#TATAIPL #FINAL #RCBVSGT #VaibhavSooryavanshi #RCB ,







