खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अभिजीत दीपके की ओर से दिए गए आवेदन पर 6 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंचे हैं।  दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. अभिजीत दीपके ने कहा, "शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. पांच छात्रों ने आत्महत्या की है."  अभिजीत दीपके सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन स्थल पर जुटे। कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहने और हाथों में फूल लिए दिखाई दिए। स्कूली छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शन में स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवा पेशेवरों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए।  संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

#JantarMantar #Protest #AbhijeetDeepke #CJP #Politics #DelhiProtest #GroundReality #cjpprotest #TheCockroacheOfIndia #Cockroachejantaparty,