(स्पोर्ट्स न्यूज़):बीसीसीआई ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया है। बीसीसीआई ने शनिवार को 16 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है। वही भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हो गई है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को टीम में चुना गया है। अक्षर पटेल टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा पर रहेगा। वहीं चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहने वाले हर्षित राणा की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है. 

आयरलैंड से टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.   

#teamindia #t20 #bcci,