खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार को भी अपने नागरिकों के लिए हाई अलर्ट जारी करना पड़ा। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा बिल्कुल न करें और जो लोग अभी वहां मौजूद हैं, वे उपलब्ध साधनों से तुरंत देश छोड़ दें। दूतावास की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में मिसाइल हमले, एयरस्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई लगातार बढ़ रही है। साथ ही अभी ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को कहा गया है कि जो भी साधन मिले, उसे पकड़कर देश से बाहर निकल जाइए.
रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की ओर से इजरायल पर रॉकेट दागे जाने के बाद यरूशलेम के साथ-साथ रामल्लाह और डेड सागर के आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट की स्थिति बनी रही. विभिन्न पक्षों की ओर से हमलों और जवाबी कार्रवाई के दावे किए गए हैं. साथ ही, यमन के विद्रोही गुट ने भी इजरायल के जाफा क्षेत्र में संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. इस्राइल और ईरान के बीच सोमवार को फिर भारी तनाव देखने को मिला। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए, जिससे युद्धविराम लगभग टूटता नजर आया। पिछले 24 घंटों में कई शहरों में हमले हुए। रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया और मिसाइलों की बौछार देखी गई। 

#IndiaIran #Iranwar #IndianEmbassyAdvisory,