टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में महज तीसरे ही दिन मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही. भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 112 रन ही बना सकी।
टीम की इस जीत में डेब्यू करने वाले मानव सुथार की तरफ से चमत्कारी प्रदर्शन देखने को मिला.उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट चटका। और इसी के साथ ही वह भारत के 94 साल के इतिहास में पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले दसवें गेंदबाज बन गये। वही पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 126 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 11 चौके लगाकर 100 रन बनाए. बाकी साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रनों की पारियां खेलीं. वाशिंगटन सुंदर ने 52* रन स्कोर करते हुए अर्धशतक जड़ा. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 24 रन, ध्रुव जुरेल ने 19 रन, मानव सुथार ने 28 रन, मोहम्मद सिराज ने 22 रन और कुलदीप यादव ने 09* रन बनाए. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही। पहली पारी में जहां रहमत शाह एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, वहीं दूसरी पारी में कोई बल्लेबाज पचासा नहीं लगा सका।
#INDvsAFG #testmatch #bcci #icc #cricketnews,






