देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित आईएमए की पासिंग आउट परेड की राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने सलामी ली,  इस बार आईएमए से कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सैन्य अफसर बने. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की और बेस्ट जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया. इनमें 481 भारतीय कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट शामिल रहे। खास बात यह रही कि पहली बार नौ महिला सैन्य अफसरों को आईएमए से कमीशन मिला और वे भारतीय सेना में शामिल हुईं। शनिवार को आईएमए परेड की शुरुआत निर्धारित समय पर 6:40 बजे हुई, जिसके बाद परेड ग्राउंड में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह आईएमए पहुंचीं और चैटवुड भवन में परेड की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। परेड के दौरान कैडेट्स ने कदमताल करते हुए अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का संदेश दिया। अंतिम पग पार करते ही पूरा ग्राउंड तालियों की गूंज से भर उठा। इसके बाद पीपिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक सजाई गई।

राष्ट्रपति द्वारा परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की कदम ताल शुरू हो गई. परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति ने कोर्स के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया. राष्ट्रपति का संबोधन पूरा होने के बाद सभी ऑफिसर कैडेट्स ने भारतीय सैन्य अकादमी से विदा ली. सैन्य अकादमी से अंतिम पग भरने के साथ सभी कैडेट्स ने भारतीय सेना में पहला पग रखा है सैन्य अधिकारी बन गए. इस दौरान हेलीकॉप्टर से सभी ऑफिसर कैडेट्स पर फूल बरसाए गए. अंतिम पग के बाद IMA एकेडमी में पीपिंग सेरेमनी की शुरू हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी कैडेट्स को सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों की मेहनत की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि यहां से केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि दया और करुणा जैसे मानवीय मूल्य भी मिलते हैं, जिन्हें अधिकारी आगे अपने सेवा जीवन में अपनाएंगे। उन्होंने सभी ऑफिसर कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#PresidentDroupadiMurmu #DehradunIMAPOP #IMAPOP #IMA #IndianMilitaryAcademy,