खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई हैं, देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं।बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं. राजधानी कराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचने और कुछ जगहों पर इमारतें गिरने जैसी चिंताजनक स्थिति सामने आई है. वेनेजुएला में एक ही मिनट के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. अभी तक 32 मौतों की पुष्टि हुई है जबकि 700 लोग घायल बताए गए हैं. हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS का अनुमान है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 10 हजार तक हो सकती है. जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें दिख रहा है कि भूकंप के झटकों से रिहायशी इमारतों से लेकर एयरपोर्ट तक ढह गए हैं. पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है. इन भूकंपों को पिछले 100 से ज्यादा वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे ताकतवर झटकों में गिना जा रहा है.
पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप और उससे हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा को लेकर अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

 

#VenezuelaEarthquake #Venezuelanews #pmmodi,